फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुना रंजिश को दो पक्षों के बीच बवाल,असलाहे ताने

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के सराय खरगू गांव में दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सराय खरगू गांव निवासी समर और मुगनी के बीच चुनावी रंजिश के चलते गुरुवार को वाद विवाद हो गया। तभी दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। उनके बीच मारपीट हो गई। एक दूसरे पर असलहे तान दिए। गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मामले में एक पक्ष समर की
ओर से लल्लू, मतलूब, शाहरुख, मोनू, फारुख, नदीम, वाजिद, जाबिर, भोलाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। समर का आरोप है कि प्रधानी चुनाव में उन लोगों ने एक पक्ष का सहयोग किया था। उसी खुन्नस के चलते आरोपियों ने तलवार, लाठी डंडा, तमंचा लेकर हमला किया। उनके पक्ष के कई लोगों को चोट भी आईं।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से मोगनी की ओर से हनीफ, समर, शब्बू, हसीब, निहाल और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोगिनी का आरोप है पुरानी खुन्नस के चलते आरोपियों ने लाठी-डंडे धारदार हथियार से हमला किया। उन लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में उसके भाई शाहरुख, वाजिद, जुनैल, फैजान को गंभीर चोट आईं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। फायरिंग का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें