फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान पाकर मेधाओं के हौसलों ने भरी उड़ान

Mon, 23 Jul 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mass song presention - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में रविवार को एक मंच पर सभी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के मेधावियों का सम्मान किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के इम्तहान में ऊंचे अंकों को अपनी मेहनत से बौना बनाने वाले 57 मेधावी डीएम के हाथों मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खुशी से झूम उठे। जो मेधावी नहीं आ सके उनके अभिभावकों ने यह सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजन स्थल महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल सभागर में मुख्य अतिथि डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत और गणेश वंदना के बाद मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल यूपी बोर्ड के 24, सीबीएसई बोर्ड के 23, आईसीएसई बोर्ड के 10 मेधावियों को अमर उजाला ने भविष्य ज्योति सम्मान प्रदान किया। यह सभी मेधावी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। खास बात रही कि डीएम ने हर मेधावी से उसका परिचय जाना और आगे की पढ़ाई में बेहतर करने के लिए सलाह भी दी।
 इससे पूर्व डीएम का महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्य एके मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अमर उजाला की तरफ से भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आनंद विक्रम सिंह को भी बुके भेंटकर स्वागत किया गया। स्कूल की छात्राओं लैबा जुबैर, साक्षी मिश्रा, आयुष सिंह, समृद्धि प्रकाश, नव्या यादव, अपर्णा पांडेय, तनिष्का ने समूह गान  प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा छात्र जीवन में कक्षा 9, 10, 11 और 12 मिलाकर चार साल अनमोल होते हैं। अभिभावक का दायित्व है कि इस दौरान बच्चे की निगरानी करने में कोताही न बरतें। कार्यक्रम में सीपीएस के प्रतिनिधि सतीश द्विवेदी, आरवीएस के प्रमोद कुमार, रामश्री उदय भान सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केशव प्रसाद एवीबीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून तिवारी, राजेंद्र सिंह, जिला संयोजक विवेक मिश्रा, संगठनमंत्री कृष्ण मुरारी, देवनारायण मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रश्मी दीक्षित, निखिल सोनकर भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें