फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाल विवाह और बाल श्रम रोकने के लिए छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो-13-सुल्तानपुर घोष स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज में शपथ लेती बालिकाएं। संवा
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण व बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य कार्यक्रम में मौजूद रहीं। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि 18 वर्ष से कम लड़की और 21 वर्ष से कम लड़के का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। उन्होंने बाल श्रम, तस्करी, यौन शोषण व ऑनलाइन उत्पीड़न रोकने के लिए जागरूकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार, पीएम पोषण सहित सरकारी सहायता योजनाओं से अवगत कराया गया। रामनारायण मौर्य ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला पावर लाइन 1090 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।
बाल कल्याण समिति सदस्य रामकृष्ण पांडेय ने आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में कई अधिकारियों ने बाल विवाह व बाल श्रम रोकने की शपथ दिलाई। इस मौके पर रामपाल मौर्य महाविद्यालय के सचिव विकल्प मौर्य, प्राचार्या डॉ. ऊषा श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाचार्या नसरीन सिद्दीकी, डॉ. श्रीनाथ मौर्य, धर्मराज मौर्य, देवीदीन मौर्य मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-13-सुल्तानपुर घोष स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज में शपथ लेती बालिकाएं। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें