फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आंबेडकर चौराहे से दिनदहाड़े छात्रा का अपहरण, कानपुर में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के आंबेडकर चौराहे से सोमवार शाम घर लौट रही छात्रा का कार सवार चार लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को छात्रा के चार रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन बिंदकी में पढ़ाई करती है। सोमवार शाम वह संस्थान से घर लौटने के लिए आंबेडकर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार आकर रुकी। इससे भाई का साला विपिन निवासी बरौहां थाना ललौली, विपिन का बहनोई शिवशंकर निवासी भीमसेन पेट्रोल पंप के पास कानपुर नगर, शिवशंकर की पत्नी शोभा और विपिन की मां आशा देवी उतरे। आरोप है कि चारों छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गए।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने छात्रा की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित कर कानपुर और फतेहपुर में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें