फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास में गंदगी से परेशान बाशिंदे

Fri, 22 May 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आवास-विकास कालोनी में सफाई न होने से घरों का पानी सड़कों पर भर गया है। कालोनी में सफाईकर्मियों की तैनाती के बाद भी महीनों से सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कालोनी के लोगों ने बताया कि नालियां चोक हो जाने से पानी सड़कों पर भर रहा है। पानी और गंदगी से परेशान लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर पालिका के चेयरमैन ने शिकायत करने पहुंचे लोगों को आश्वासन देते हुए सफाई नायक का वेतन रोकने की बात कही है।

शहर के आवास आवास विकास कालोनी में हफ्तों सफाई कर्मचारियों के गायब रहने के कारण कालोनी की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं।

एक सफाई कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सफाई नायक माहवारी लेकर कर्मचारियों को पूरी छूट दे देता है। यही कारण है कि कालोनी में कोई भी सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने नहीं आता है।

आवास विकास कालोनी के बड़े हिस्से की जलनिकासी मनभावन वाली गली से गुजरने वाले नाले से होती है, लेकिन इसकी अरसे से सिल्ट नहीं हटाई गई है। नाला जाम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी सड़क पर भर रहा है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी का कहना है कि लापरवाह क्षेत्रीय सफाई नायक की कार्यशैली से आजिज हैं। आए दिन शिकायतें आती हैं। मनभावन वाली गली की शुक्रवार की सुबह प्राथमिकता के साथ सिल्ट सफाई कराने के साथ सफाई नायक का वेतन भुगतान रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें