फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 19 दिन से लापता युवक की हत्या का आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। आशनाई के चलते करीब 19 दिन से लापता युवक की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताई गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने कानपुर के दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी आशाराम ने बताया कि उसका पुत्र सुनील कुमार विश्वकर्मा अविवाहित है। करीब तीन साल से कानपुर कोयला नगर में रहता है। मई 2024 में पुत्र सुनील घर आया था। इसके बाद एक फरवरी की शाम पुत्र कानपुर जाने को निकला। कानपुर काकादेव पहुंचने के बाद पुत्र का मोबाइल नंबर बंद हो गया। वह लोग तलाश में कोयला नगर, दहेली सुजानपुर गए। कोई पता नहीं लगा। उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वह पुलिश के साथ कोयला नगर व सुजानपुर दहेली गया। जहां पता लगा कि एक महिला से पुत्र के संबंध थे। महिला का पति विरोध करता था। उसका पुत्र एक फरवरी की रात महिला के घर गया था। जिसके बाद से गायब है। महिला के पति ने साजिश के तहत बेटे की हत्या कर शव गायब कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें