फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टप्पेबाजी व चोरी के अंतरजनपदीय चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। पुलिस ने टप्पेबाजी और चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया। करीब छह चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकद, जेवरात, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


बिंदकी की नीलम का टेंपो में यात्रा करते समय शनिवार को बैग काटकर जेवरात चोरी हुए थे। महिला की सतर्कता से टेंपो सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया था। पुलिस ने जांच दौरान खजुहा कस्बे के समीप लंका मैदान के पास से गिरोह के अन्य साथियों को पकड़ा। सीओ वीर सिंह ने बताया कि पकड़े जाने वालों में कानपुर बाबूपुरवा थाने के बेगमपुरवा निवासी इरफान अली उर्फ पप्पू, बिंदकी कोतवाली के आलमगंज निवासी रजा हुसैन, उन्नाव गंगाघाट आलमनगर अवस्थी फार्म निवासी राशिद अली उर्फ फैसल, सदर कोतवाली के मसवानी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का कान के झाला, अंगूठी, पायल, बिछिया नाक की कील, मंगलसूत्र करीब दो लाख के जेवरात, एक लाख रुपये,तमंचे कारतूस बरामद हुए। सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूर्व की चोरी व टप्पेबाजी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपी इरफान के खिलाफ लूटपाट, चोरी समेत 12 मामले, रजा हुसैन पर नौ, तीसरे राशिद अली उर्फ फैसल पर आठ व चौथे नूर मोहम्मद उर्फ छोटू के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर कानपुर, उन्नाव व जिले में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें