जाफरगंज। थाना क्षेत्र के मांझेपुर बाबा कुटी निवासी रमेश पटेल के नलकूप के पास सोमवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने लावारिस हालत में पल्सर बाइक पड़ी देखकर पुलिस को खबर दी। पुलिस बाइक को थाने ले गई। नंबर के आधार पर जांच में जुटी है।
बाइक किसी अपराधिक घटना या फिर सवार के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि बाइक दो से तीन दिन पूर्व से देखी जा रही थी। हाल में जाफरगंज कस्बे के अखिलेश सोनकर के घर लाखों की चोरी की वारदात भी हुई है।
चोरी से भी बाइक का जुड़ाव हो सकता है। बाइक के पास डिस्पोजल गिलास, नमकीन और केक के खाली पैकेट, शराब की खाली बोतल मिली है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर जांच शुरू की गई है।