फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौदखियापुर की समस्या से निजात का समय नजदीक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। झाऊपुर नाले से चौदखियापुर में पैदा होने वाली जलभराव की समस्या से निजात का समय नजदीक आ गया है। अब नाले में खोदाई और झाड़ियों के साथ खरपतवार हटाने का काम बचा है। खरपतवार हटने के बाद नाले का पूरा निकास खुल जाएगा। ऐसे में चौदखियापुर की कृषि योग्य जमीन खाली हो जाएगी। खेतों से पानी उतरता देख किसानों के चेहरे की रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की चौदखियापुर की 1300 आबादी पांच साल से झाऊपुर नाले के पानी का दंश झेल रही है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे यहां के लोगों की करीब 1000 बीघे जमीन पांच साल से नाले के पानी में डूबी है। खेती किसानी से वंचित यहां के लोग मेहनत मजदूरी कर जीविकोपार्जन करने को मजबूर हैं।
चौदखियापुर की आबादी को समस्या से निजात दिलाने के लिए अमर उजाला ने 11 नवंबर से अभियान शुरू किया था। अमर उजाला की खबरों को संज्ञान लेकर नगर पालिका ने 16 नवंबर से रमवा रेलवे स्टेशन के सामने के नाले की खोदाई शुरू कराई थी। आठ दिन में नाले की खोदाई का काम लगभग खत्म होने के समीप पहुंच गया है। अब नाले के मध्य खड़ी झाड़ियां और खरपवार हटाया जाना है। लोगों का कहना है कि इसके बाद नगर क्षेत्र के जलभराव समाप्त हो जाएगा। शनिवार को मजदूरों ने दिनभर नाले का खरपतवार हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें