फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु उद्योग से महिलाएं बनेंगी स्वावलंबी

विज्ञापन
अल्लीपुर गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मान के बाद सम्मान पत्र दिखातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सहायक उपायुक्त उद्योग प्रबल कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

धन की कमी से जो महिलाएं लघु उद्योग नहीं लगा सकती हैं, उनके लिए मुद्रा लोन योजना है। यहां रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मलवां ब्लाक के अलीपुर गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं को रोजगार से जुड़ने का तरीका बताया गया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के विषय में बताया गया।
विज्ञापन

सहायक उपायुक्त उद्योग ने कहा कि निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है। महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण में अचार, मुरब्बा बनाने के लघु उद्योग लगा सकती है। यहां विमलेश कुमार, राजेश सिंह पटेल, यदुनाथ अवस्थी, दुर्गेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें