खागा। तहसील सभागार में मंगलवार को खागा व हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें तहसीलदार शशिभूषण ने चुनाव संबंधी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों को मतदान बैलेट पेपर पर कराया जा सकता है। हालांकि इस प्रक्रिया में उनकी सहमति होनी जरूरी है।
इसके साथ ही सभी बूथों पर चुनावी पाठशाला करके मतदान के लिए उन्हें जागरूक किया जाए। यह काम हर हाल में कर लिया जाए। 18 वर्ष की आयु से अधिक के युवा जो मतदाता नहीं है वह ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। बैठक में नायब तहसीलदार उमेश चंद्र, चुनाव पटल प्रभारी दिनेश सिंह, शिवप्रसाद सक्सेना, महेश सिंह, कुलदीप, राजाराम, शिवरूप, विनय कुमार, सर्वेश कुमार, इंद्ररानी, माया देवी आदि मौजूद रहे।