फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौतᅠ

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मंसूरपुर मोधनपुर निवासी राम सुहावन दिवाकर (42) अपनी ससुराल रायबरेली के पूरे बहाई से सोमवार रात को बाइक से घर लौट रहा था।
लखनऊ रोड पर हुसैनगंज थाने के सरैला गांव के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी हुसैनगंज लाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। वह मजदूरी करता था। उसके दो पुत्र सनी (13), जय( 9 ) और दो पुत्रियां दिव्यांशी (7) और कृष्णा (4) हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन

हादसे से मृतक की पत्नी सुंदरा देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें