फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों की हड़ताल से वैक्सीनेशन प्रभावित

विज्ञापन
प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। पीएचसी गोपालगंज में छह दिन से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से काम काज प्रभावित है। 62 कर्मचारियों की हड़ताल का सर्वाधिक असर कोरोना टीकाकरण पर पड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लाक अध्यक्ष डॉ. जयंत की अध्यक्षता में पीएचसी में सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों की मांगों में सामान्य कार्य सामान्य वेतन, आउट सोर्स नीति हटाने, कर्मचारियों का बीमा, आशा बहुओं को नियत मानदेय शामिल हैं।
हड़ताल में आठ डॉक्टर सहित पैरा मेडिकल स्टाफ, सीएचओ, स्टाफ नर्स, नेत्र परीक्षण अधिकारी, वीपीएम यूनिट हैं। डॉ.जयंत ने बताया कि उन्हें बीमा तक का लाभ नहीं मिल रहा। इस मौके पर डॉ.अरविंद भारती, डॉ.जावेद रजा, डॉ.मोनिका सिंह, डॉ.समराना, डॉ.मेराज आलम, जगदीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार हड़ताल कर्मियों ने कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी को ज्ञापन दिया। पीएचसी देवमई में धरने पर बैठे संविदा कर्मियों से कारागार मंत्री मिले व उनकी समस्याएं सुनी। धरने में डॉ.राम प्रकाश वर्मा, श्रीनारायण वर्मा, डॉ.अमित सिंह, दीपशिखा, उर्वशी राय, अमृता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें