चौडगरा। खेत से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरहाखेड़ा मजरे जोगापुर निवासी किसान अरविंद उर्फ पप्पू (40) शनिवार सुबह अपने ड्राइवर के साथ खेत जोतने गए थे।
दोपहर में खेत से घर समय चालक छोटे ट्रैक्टर चला था और अरविंद ट्रैक्टर में बैठा था। ट्रैक्टर गांव किनारे एक तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
चालक तो नीचे कूद गया, जबकि अरविंद नीचे दब गए। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मशक्कत से किसान को बाहर निकाला और सीएचसी बिंदकी ले गए।
जहां डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे दो बेटी दीप (17), नीशू (15) व एक बेटा दीपक (15) छोड़ गए हैं। हादसे से पत्नी सुधा देवी बदहवास दिखी। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पिपहराखेड़ा गांव में हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR