फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस लगाए बिना फसल काट रहे दो हार्वेस्टर सीज

विज्ञापन
थरियांव में बिना एसएमएस लगे हार्वेस्टर के पास पहुंचे उप कृषि निदेशक राममिलन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के धान की फसल काट रहे हार्वेस्टर को उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने पकड़ा और सीज कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

राजकीय बीज भंडार केंद्र थरियांव प्रभारी को चेतावनी दी कि बिना एसएमएस लगाए हार्वेस्टर से फसल काटी जा रही है, तो उसे पकड़ कर थाने में खड़ा कराएं।
उप कृषि निदेशक को सुबह छह बजे सूचना मिली कि रामपुर थरियांव में हाईवे किनारे बिना एसएमएस लगे हार्वेस्टर से धान की फसल काटी जा रही है।
इस पर वह थरियांव पहुंचे, तब तक धान की फसल तो कट चुकी थी, लेकिन हार्वेस्टर खेत में ही खड़ा था। हार्वेस्टर में एसएमएस नहीं लगा था। उप कृषि निदेशक ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और हार्वेस्टर को थाने में खड़ा करा दिया।
वहीं कुछ दूरी पर एक और हार्वेस्टर से धान की फसल काटी जा रही थी, उप कृषि निदेशक वहां पर भी पहुंचे और हार्वेस्टर को थाने लाए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि हार्वेस्टर नंबर के आधार पर सीज कराने की कार्रवाई की गई है। एक हार्वेस्टर बिहार और दूसरा बांदा का है।
विज्ञापन

एसएमस लगाना क्यों है जरूरी
हार्वेस्टर से धान की फसल काटने के दौरान खेत में एक फुट से अधिक का अवशेष रह जाता है, जिसमें किसान आग लगा देते हैं और प्रदूषण फैलता है। हार्वेस्टर में एसएमएस लगाने से फसल काटते समय ही अवशेष के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाएंगे। फिर जब किसान खेतों की जोताई कर करेंगे तो सड़ कर कंपोस्ट खाद बन जाएगी। इससे प्रदूषण भी नहीं बढ़ेगा और खेत की मिट्टी भी उपजाऊ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें