फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ पुलिया के पास शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए। आरोपियों के पास से एक लूट की कार बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायलों ने कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी सुनील को बुकिंग के बहाने बदमाश कार लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस बदमाशों की खोज में जुटी थी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ के पास बदमाशों की होने की सूचना पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने कार छोड़कर खंती में छिप गए।
पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान सनी यादव निवासी खैराबाद थाना जहानाबाद और उसके साथी आशीष यादव निवासी अरगल थाना जाफरगंज पैरों में गोली लगी दोनों गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर एसपी राजेश सिंह जांच करने पहुंचे। बदमाशों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसपी राजेश सिंह ने बताया आरोपियों के पास से लूटी कार बरामद की गई है। आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है। आरोपी मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें