फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र कुआंपर मजरे लमेहटा गांव में शनिवार की शाम बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी बड़कू पाल (20) शनिवार शाम को घर से निकला था। वह रात होने पर घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुटे। परिजनों ने गांव किनारे नीम के पेड़ पर उसका शव लटकता पाया। मां कलावती बेटे की मौत से बदहवास हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में पिता छेदीलाल ने बताया कि पेट दर्द से बड़कू काफी दिनों से परेशान था। इलाज के बाद भी उसे फायदा नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

पति के हादसे का शिकार होने पर पत्नी ने दी जान
औंग। थाना क्षेत्र के रासूपुर गांव में शनिवार की शाम पति के सड़क हादसे में घायल होने की खबर के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घायल पति की हालत गंभीर है।
रासूपुर गांव निवासी जयराम शनिवार शाम बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। परिजन घायल को लेकर कानपुर चले गए।
इधर, हादसे की जानकारी से उसकी पत्नी नीरज देवी (35) बदहवास हो गई। वह कमरे में चली गई। उसने साड़ी के फंदे से धन्नी पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
कुछ देर बाद परिजनों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। उसे फंदे से नीचे उतारा और नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि महिला की पहले से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। हादसे के बाद आपा खो बैठी और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें