फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के चुरियानी के पास वीआईपी ड्यूटी में जा रहे बाइक सवार सिपाहियों को टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गाजीपुर थाने में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र कुमार पाल निवासी कन्नौज और वरूण कुमार यादव रविवार सुबह एक बाइक से वीआईपी ड्यूटी में जाफरगंज जा रहे थे। बाइक सवार सिपाहियों को चुरियानी गांव के पास पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर गाजीपुर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजा। हेलमेट लगाए होने के कारण सिपाहियों के सिर में चोट नहीं आई।
सिपाही वरूण कुमार ने बताया कि जाफरगंज में कैबिनेट मंत्री मुकेश सहानी के कार्यक्रम की ड्यूटी में जा रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिपाहियों की हालत ठीक है।
सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत चार घायल
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी कमल अपनी पुत्री शिवांगी (12) को बाइक से लेकर शहर आ रहा था। सदर कोतवाली के जोनिहा चौराहे के पास पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए।
वह हेलमेट लगाए था। उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के इटौली गांव की 75 वर्षीय चंद्रकली अपने पौत्र अनिल के साथ मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव गई थी। जहां से वापस घर लौट रही थी।
कोराई मोड़ पर उनकी साइकिल में एक बाइक सवार की टक्कर मार दी। हादसे में दादी और पौत्र दोनों घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल सिपाही पुष्पेंद्र कुमार पाल। संवाद- फोटो : FATEHPUR