फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी वियोग कलह से परेशान वृद्ध ने लगाई फांसी

विज्ञापन
खुदखुशी की जानकारी लगने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
प्रेमनगर। दो महीने पहले पत्नी की मौत के बाद से घर में होने वाली कलह से परेशान वृद्ध ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पुलिस को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली खागा के बाबा का पुरवा निवासी जवाहर लाल विश्वकर्मा (60) करीब बीस साल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर-भादर रोड पर किराये के घर में रहकर बढ़ई का काम करते थे।
उनके दो बेटे शैलेश व अखिलेश कुमार हैं। जवाहर लाल की पत्नी ज्ञानमती की दो महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। पत्नी की मौत के बाद सकी बहू के साथ भी आए दिन कलह होने लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार को एक बहू के साथ जवाहर लाल की कहासुनी व हाथापाई हो गई। इस दौरान बहू दुकान में रखे जवाहर के आधार कार्ड व कुछ चीजें उठाकर वहां से चली गई।
इसी से परेशान जवाहरलाल ने मंगलवार की रात घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह आरओ का पानी देने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा और दरवाजा खोला तो अंदर लाश लटकी हुई थी।
यह देख उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद जवाहर लाल परेशान रहने लगा था। शायद इसी के कारण उसने खुदकुशी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें