फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने पर प्रधानपति को जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कालिंदी कान्हा गोशाला का गेट खोलकर मवेशियों को छोड़ने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने वाली प्रधान के पति को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने के आरोपी रारी प्रधान राजकुमार यादव पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़ा ग्राम पंचायत प्रधान ननबूधी देवी के पति निर्मल चंद्र निषाद ने पुलिस को बताया कि गोशाला से मवेशियों को भगाने का मुकदमा दर्ज कराकर 15 फरवरी की शाम सात बजे वह थाने से घर पत्नी के साथ घर लौट रहा था।
मंडी चौराहे किशनपुर के पास प्रधान रारी राजकुमार यादव ने उन्हें धमकाया है। रारी प्रधान ने धमकी देकर बोला कि मुकदमा लिखाने का अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। चुनाव बाद सरकार बदलने पर उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन

पुलिस ने धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान ननबूधी की ओर से गोशाला का ताला खोलकर मवेशी छोड़ने की वीरेंद्र, प्रकाश, सुनील, सुरेंद्र, बुद्दन, कल्लू, लवलेश, धुन्नू, उल्ली, देवनाथ और 50 अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मुकदमों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें