फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोर नगदी-जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। घर के बाहर सो रहे परिवार को भनक नहीं लगी और चोरों ने घर के अंदर से जेवर और नगदी पार कर दी। सुबह जब परिवार के लोग उठे और घर के अंदर गए, तो वहां बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बबुल्लापुर (अहिरनगांव) निवासी धनराज का परिवार गुरुवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। सुबह जब घरवाले अंदर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था। इसके साथ ही अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था।
धनराज ने छिवलहा चौकी में तहरीर देकर बताया कि चोर पड़ोसी चंद्रपाल के घर के बाहर रखी सीढ़ी के जरिये उसके घर में कूदे और कमरे का ताला तोड़कर बक्से से रखा छह ग्राम सोने की झुमका, नाक की बेसर तीन ग्राम, सोने की अंगूठी छह ग्राम, सोने के तीन लाकेट वाला मंगलसूत्र छह ग्राम, चांदी की फुलपेटी 300 ग्राम, एक जोड़ी पायल 250 ग्राम, तोड़िया 100 ग्राम और बक्से में रखा करीब 20 हजार नगद चोर करके ले गए हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज विद्या प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें