फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे चोर, माल पार

विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया दरवाजा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
रक्षपालपुर। धाता रोड स्थित एक हार्डवेयर दुकान में चोरों ने रविवार की रात चोरी कर ली। दुकान के पीछे से चढ़े चोरों ने एक दरवाजा तोड़ा और माल पार कर दिया। सुबह दुकानदार को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर निवासी अजीत सिंह ने धाता रोड पर उनकी हार्डवेयर की दुकान है। अजीत सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार से छत पर आ गए और सीढ़ियों से नीचे आकर एक दरवाजा तोड़ दिया।
चोरों ने दुकान से रखे 10 जोड़ी फावड़ा, 15 शकरा, पांच खल, रेशम रस्सी 60 किलोग्राम, प्लास्टिक बाल्टी 30, तसला 30 व अन्य कुछ सामान ले गए हैं। इंस्पेक्टर खखरेरू जयचंद्र भारती ने बताया कि दुकान में चोरी का प्रयास हुआ है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें