खागा ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की जांच करती पलिस। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
प्रेमनगर। हसनपुर कसार रोड पर खुले बीओबी के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर गुरुवार रात चोरी हुई। चोरों ने ताला तोड़ने के बाद इनवर्टर, बैटरी, सोलर पैनल और करीब 4500 रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके साथ ही सीसीटीवी का डीबीआर भी तोड़ दिया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि उसने हसनपुर कसार रोड पर किराये की दुकान में बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है।
गुरुवार की रात चोरों ने सेवा केंद्र का ताला तोड़कर सामान व नकदी चोरी कर ली। सुबह जब वह केंद्र पर पहुंचा तो ताला टूटा देख हैरान रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ताल की। इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि घटना की जांच हो रही है।