फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट कैफे का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
जाफरपुर सिठर्रा में पाल आनलाइन हब का चोरों ने तोड़ा शटर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। साइबर कैफे का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरों ने नगदी और सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जाफरपुर सिठर्रा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का चिल्ली मार्ग पर भगवान स्मारक इंटर कालेज के पास साइबर कैफे है। दुकानदार रात को दुकान में ताला बंद कर घर चला गया था।
गुरुवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा। तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे। यह देखकर शैलेंद्र के होश उड़ गए। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच करने पहुंची। तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

था। दुकानदार ने बताया कि काउंटर की गुल्लक का ताला तोड़कर चोर 15 हजार 625 रुपये, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी, तीन फिंगर डिवाइस मशीन, लैमिनेशन मशीन चोरी कर ले गए हैं। घटना की पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें