चौडगरा में कानपुर रोड पर स्टेयरिंग फेल होने से खड़ा ट्रक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। कस्बे के चौराहा से कानपुर की तरफ मुड़ते समय एक ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई। हालांकि रफ्तार धीमी होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। एक घंटे बाद ट्रक की स्टेयरिंग ठीक होने पर यातायात सुचारु हो सका।
चौडगरा चौराहे पर बड़े वाहनों को मुड़ने में बड़ी दिक्कत होती है। क्योंकि चौराहे पर स्थान पर्याप्त नहीं है। शनिवार सुबह एक ट्रक की मुड़ते समय स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे कानपुर की तरफ जाने वाली लेन में जाम लग गया।
सूचना पर चौकी पुलिस ने रूट डायवर्ट कराकर यातायात बहाल कराया। ट्रक की स्टेयरिंग एक घंटे बाद ठीक हो पाई, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि बिंदकी की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कराकर कानपुर की तरफ रवाना किया गया।