फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल आ रही प्रसूता को एंबुलेंस में हुआ प्रसव

विज्ञापन
तिमारदार को नवजात शिशु देती एंबुलेंश कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी सीएचसी की एंबुलेंस से अस्पताल आ रही प्रसूता को रास्ते में प्रसव हो गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराया, जिसमें मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जाफराबाद निवासी अर्चना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 2.35 बजे 102 एंबुलेंस को काल किया। एंबुलेंस चालक मोहित और ईएमटी सुनीता देवी गांव पहुंचे और प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे।
रास्ते में महिला को प्रसव पीढ़ा तेज हो गई, तो कर्मियों ने एंबुलेंस किनारे खड़ी करके सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी ने बताया कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें