फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थानाक्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर गांव का युवक उसे लुधियाना ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वापस गांव भेज दिया। मामले में युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती को गांव का विमल 21 नवंबर 2021 को शादी का झांसा देकर अपने साथ पंजाब के लुधियाना ले गया। जहां युवक पहले से काम करता था।
करीब डेढ़ माह तक उसने युवती को अपने साथ रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। उसने पांच जनवरी को शादी से इंकार कर युवती को गांव वापस भेज दिया।
सात जनवरी को घर लौटने पर युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। प्रभारी निरीक्षक अमन सिंह रघुवंशी ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें