फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टाट पट्टी में नहीं बैठेंगे कक्षा छह से आठ तक के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे अब टाट पट्टी में नहीं बैठेंगे। इन कक्षाओं के बैठने के लिए जल्द ही स्कूलों में फर्नीचर की आपूर्ति होगी। बेसिक शिक्षा विभाग पांच करोड़ सात लाख कीमत का फर्नीचर खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन

जिले के 747 स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं संचालित हैं। इनमें 221 स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए पहले से ही फर्नीचर की व्यवस्था है।
एक महीने पहले शासन ने पांच करोड़ 20 लाख का फर्नीचर बजट जारी किया है। इससे 526 स्कूलों में फर्नीचर की खरीद होनी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्नीचर खरीद के लिए पत्रावली तैयार कर डीएम से अनुमोदन करा ली है, लेकिन अभी तक खरीद नहीं हुई है।
हालांकि कई संस्थाओं ने फर्नीचर के नमूने बीएसए कार्यालय भेजे हैं, लेकिन अभी तक खरीद के लिए सहमति नहीं बनी। बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है कि जल्द ही फर्नीचर खरीदकर स्कूलों में आपूर्ति करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें