फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ने 28 अक्तूबर को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पेंशनर मंच के धरने में जिले के शिक्षकों की सहभागिता की रणनीति बनाई है। रविवार को शिक्षक भवन में हुई बैठक में लेखाधिकारी माध्यमिक की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने कहा कि सरकार की कार्यशैली से शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर सभी नाराज हैं। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
पुरानी पेंशन बहाली कराए बिना कर्मचारी शांत होकर बैठने वाले नहीं हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की कई मांगे सालों से लंबित है। सरकार से सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है।
इन समस्याओं को लेकर 28 अक्तूबर को नहर कालोनी में धरने का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी शिक्षक सुबह 10 बजे से शामिल हों। दूसरे दिन 29 अक्तूबर को शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय धरना डीआईओएस कार्यालय में भी दिया जाएगा।
बैठक में मंत्री पुष्पराज सिंह, कमल सिंह चौहान, अर्पित शर्मा, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार चौधरी, राजेश कुमार, अभिषेक यादव, मासूक खान, आदित्य कुमार, शिवेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, अमित बाजपेयी, सुरेश चंद्र मौर्य, रामचंद्र केसरवानी, बालचंद्र, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्त, उपेंद्र कुमार रहे।