फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायानगरी में छाया, छोरा गंगा किनारे वाला...

विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ गायक अमित गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कस्बे के अमित गुप्ता अपनी शानदार गायकी से देश और दुनिया में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पार्श्व गायक के रूप में खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर चुके अमित को बीते एक महीने में तीन अवार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

अमित को हाल ही में नेशनल सिक्योरिटी ग्रुप (एनएसजी) महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड इंडियन सागा की ओर से पुरस्कृत किया गया है। इससे पूर्व जी टीवी पर छह माह तक चले इंडियन प्रो म्यूजिक लीग शो में उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर का खिताब भी मिला है।
दो भाइयों में छोटे अमित गुप्ता के पिता रामकुमार गुप्ता की पिछले साल मौत हो चुकी है। मां सत्यवती और बड़े भाई आनंद गुप्ता है। दो बहनें अनुराधा और पूनम गुप्ता हैं।
विज्ञापन

आनंद ही पिता का गल्ला व्यापार संभाल रहे हैं। वह गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। 2010 में प्रयागराज के निजी कॉलेज से अमित ने बीटेक किया और फिर मुंबई की राह पकड़ ली।
शुरुआत इंडियन आइडल के ऑडिशन से हुई। इसमें वह टॉप 50 तक पहुंचे। उन्हें पहला ब्रेक उन्हें करीब नौ साल बाद आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ड्रीम गर्ल से मिला।
13 सितंबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म के सुपरहिट गाने राधे-राधे को अमित ने आवाज दी। जो अभी भी लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।
संजय दत्त अभिनीत साहब बीबी और गैंगस्टर में केसरिया जुगनी, एमएक्स प्लेयर पर आई आश्रम वेब सीरीज में बाबा लाएंगे क्रांति, नेहा कक्कड़ के साथ माही वे, वजह तुम हो, तुम जो मिले और ओ मेरे खुदा जैसे गाने अमित के गाए हुुए हैं।
अमित ने फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अब तक दुबई, थाईलैंड, बैंकाक, पटाया, सिंगापुर, इस्तांबुल और तुर्की में अपनी प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं।
विज्ञापन

युवाओं के बीच अमित की खासी लोकप्रियता है। वह बताते हैं कि जल्द ही अमावस नाम के म्युजिक वीडियो को लेकर संगीत के शौकीनों के बीच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें