फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को भूखा-प्यासा देख खोला गोशाला का गेट

विज्ञापन
ग्रामीणों ने घेरकर मवेशियों को दोबारा किया बंद। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
विजयीपुर। हरदासपुर गांव में बनी कालिंदी गोशाला में बंद मवेशियों की दुर्दशा देख कुछ लोगों ने मंगलवार की सुबह गोशाला का गेट खोल दिया। इसके बाद 700 से अधिक मवेशी बाहर निकाले और आसपास फसलों पर टूट पड़े। यह देख ग्रामीणों ने डंडा लेकर उन्हें खदेड़ा और वापस गोशाला में लाकर बंद कर दिया। प्रधान ने ग्रामीणों के खिलाफ पशुओं के साथ क्रूरता करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गढ़ा ग्राम सभा का मजरा हरदासपुर में बनी कालिंदी गोशाला में कुछ समय पहले लोगों ने मवेशियों को घेरकर बंद कर दिया था। यह मवेशी कई दिनों से भूखे-प्यासे थे। उनकी हालत खराब हो रही थी।
यह देख मंगलवार की सुबह किसी ने गोशाला का गेट खोल दिया। गेट खुलते ही मवेशियों का झुंड बाहर निकला और भोजन की तलाश में फसलों पर टूट पड़ा। ग्रामीणों को इसकी खबर मिली तो वह डंडा लेकर मवेशियों को खदेड़ने में लग गए।
विज्ञापन

हरदासपुर से चंदापुर, मवेशी पहुंचे तो चंदापुर के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। इसी तरह से गांवों के लोग उन्हें खदेड़ते हुए रारी मोड़ तक ले आए। रारी मोड़ के किसानों ने मवेशी देखे तो परेशान हो गए।
उन्होंने ग्राम सभा के सचिव व पुलिस को फोन कर सहायता मांगी और एकजुट होकर फिर से मवेशियों को हरदासपुर गोशाला की ओर खदेड़ना शुरू कर दिया। दोपहर बाद मवेशी गोशाला पहुंच गए तो गेट बंद कर दिया गया।
किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार शाम को ग्राम प्रधान ननबूधी देवी ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ किशनपुर थाने में तहरीर दी। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।

गौशाला से निकलने के बाद सड़क पर मवेशियों का झुंड। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें