फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मी व सफाई कर्मी

विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में धरने प्रदर्शन करते पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन ने संयुक्त रूप से दूसरे दिन बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। सभासद विनय तिवारी और निकाय लिपिक मोहम्मद आकिब को आपराधिक मुकदमे में फंसाने का विरोध कर अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया।
विज्ञापन

मंगलवार से शहर की साफ सफाई नहीं हुई। सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर बुधवार को भी दिन भर बैठे रहे। इसके साथ अन्य कर्मचारी भी कार्यालय के अंदर नहीं घुसे।
कार्यालय तय समय पर खुला तो, लेकिन कर्मचारी बाहर खुले मैदान में बैठे रहे। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजू ने बताया कि पुलिस की पिटाई से लिपिक मोहम्मद आकिब की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उसका कानपुर में इलाज चल रहा है। कहा कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सभासद विनय तिवारी व लिपिक मोहम्मद आकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस राजनीतिक तूल पकड़ा रही है।
धरने में परस्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजू, मंत्री नफीस अहमद, दिलशाद अली, जितेंद्र सेठ, सैफुल इस्लाम, गुलाब सिंह, मोहम्मद हबीब, रामदीन, कमल बिहारी, मोहम्मद लईक, राजकुमार तिलक, अनिल कुमार सिंह, विजय मौर्य, आरती सिंह, बिरजू, शीबू, विशुन स्वरूप, सतेंद्र, सलीम अनवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें