कलक्टरगंज के एक रेस्टोरेंट में चुनाव संपन्न कराते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मातृ शिशु एवं महिला कल्याण संगठन की जिला इकाई का रविवार को गठन किया गया। चुनावी प्रक्रिया में रिंकू द्विवेदी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
शहर के कलक्टरगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में चुनावी प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार और जिला मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में हुई।
कार्यकारिणी में मंजू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूजा मंत्री, सोमवती कोषाध्यक्ष और सोनम सिंह को आडीटर चुनी गई। इस मौके पर राजकुमारी, पूनम देवी, सरिता, सुनीता देवी, पूजा देवी, रीना, रंजना सिंह, रीना, रामजानकी, आशा देवी, सायरा बानो, पिंकी देवी, अलका गुप्ता, रीता देवी, संगीता, नेहा मौजूद थीं।