जाफरगंज में अपना-अपना दांव लगाते पहलवान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। मेले के अंतिम दिन सोमवार को आयोजित दंगल में पुरुष और महिला पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। उरौली के पहलवान रामसेवक ने कृष्णा को पटखनी देकर दंगल जीत लिया।
दंगल में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह ने पहलवानों को पुरस्कार बांटे। मेले के अंतिम दिन दोपहर तक मीना बाजार में खरीदारों की खासी भीड़ रही। दोपहर दो बजे से दंगल का आयोजन हुआ।
दंगल में पहली कुश्ती सरजू रायबरेली और संतोष बुधवापुर के बीच हुई, जिसमे संतोष ने बाजी मारी। फूल सिंह बरेठर ने अजय प्रतापगढ़ को हराया। साईद जिगनी ने करन झांसी को पटकनी दी।
जुनैद जिगनी ने संदीप बनारस को हराया। श्रीराम लमेटा ने महोबा के कृष्णा को हराया। आकांक्षा दिल्ली ने नेहा लखनऊ को हराया। अंतिम कुस्ती राम सेवक और कृष्णा के बीच हुई, जिसमें राम सेवक ने कृष्णा को पटकनी देकर दंगल विजेता की उपाधि हासिल की।
मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान चंद्र किशोर ने राम सेवक को 51 हजार पुरस्कार दिया। दंगल में रमेश चंद्र दीक्षित, अरुण तिवारी, घनश्याम दास गुप्ता उर्फ डेलजू, नितिन ओमर, अरुनव दीक्षित, मुन्ना दीक्षित, दयाराम उत्तम, रघुनाथ गुप्ता मौजूद रहे।