धाता में क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते पुरखास के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
धाता। कस्बे में चल रहे धाता प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पुरखास टीम ने पइंसा को हराया। रविवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसके चलते पुरखास टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई।
पइंसा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। इसमें बिलाल ने तीन, अबू बकर ने दो, जाफर ने 20, तालिब ने 20, राकिब ने पांच, हुसैन ने 17, अजीत ने चार रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी पुरखास की ओर से बल्लेबाज शिवम ने 42 रन बनाए। जबकि अरबाज ने 19 रन, आजमी ने सात रन बनाए। टीम ने अतिरिक्त 16 रन की सहायता से तीन विकेट खोकर यह मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम को दिया गया। इस मौके पर मोहम्मद अयूब, इरशाद, चंदन सिंह, सबलू अहमद, रामप्रिय पांडेय, परवेज अहमद, सुनील, देवेश आदि मौजूद रहे।