फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव: नेता जी के लिए चाय से लेकर समोसा तय के दाम तय 16-24-37

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इस बार नेताओं के खर्चों पर आयोग की पूरी निगरानी रहेगी। आयोग ने नेता जी के अर्थशास्त्र को एक ढांचे में बांध दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने नेता जी के लिए चाय-समोसे से लेकर उनकी होर्डिंग और बैनर तक के खर्चों की सीमा तय कर दी है। अब प्रत्याशी चाहे किसी दल का हो या निर्दलीय लेकिन खर्च की सीमा सभी के लिए एक जैसी ही होगी।
मतलब साफ है कि नेता जी चाहे जमींदारी पृष्ठभूमि से आएं या फिर बेहद जमीनी स्तर से, चुनाव के दौरान खानपान से लेकर खर्चों के समीकरण में भाव सभी के लिए एक बराबर होगा।
विज्ञापन

हालांकि चुनाव के संपूर्ण खर्चे की बात करें तो विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह खर्च सीमा पिछले विधानसभा चुनाव में 28 लाख रुपये ही थी। पांच साल में आयोग ने चुनाव लड़ने के खर्च में 12 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

इस तरह से निर्धारित की गई हैं दरें
..........................................
चुनावी खर्चे - निर्धारित की गई दरें
..........................................
ऑटो रिक्शा से प्रचार - 910 रुपये प्रतिदिन
ई रिक्शा से प्रचार - 700 रुपये प्रतिदिन
छोटी बस से - 1760 रुपये प्रतिदिन
बड़ी बस से प्रचार - 2200 रुपये प्रतिदिन
कार, जीप या टैक्सी से - 1100 रुपये प्रतिदिन
लग्जरी वाहन से प्रचार - 1870 रुपए प्रतिदिन
वाहन चालक - 550 रुपये प्रतिदिन
समोसा - 6 रुपये का एक
पूड़ी-सब्जी, आचार का लंच पैकेट - 60 रुपये प्रति पैकेट
भोजन - 160 रुपये प्रति थाली
प्लास्टिक का झंडा - 15 हजार रुपये प्रति हजार
होर्डिंग अलग-अलग फ्रेम पर - 45 से 52 रुपये प्रति वर्ग फीट
बैनर में प्रयोग होने वाला कपड़ा - 100 रुपये प्रति मीटर
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें