फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। एक महिला की बुधवार रात बीमारी के चलते मौत हो गई। किसी ने मौत की सूचना कंट्रोल रूम में पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से वार्ता की। जहां दोनों पक्षों की सहमति पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गागंज गांव के रणविजय की पत्नी पूनम देवी (32) की बुधवार रात कानपुर के रीजेंसी हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। इसबीच किसी ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी।
जिस पर पुलिस गांव पहुंची। जहां रणविजय ने बताया कि पत्नी कई दिन से बीमार थी। उधर, पूनम की मौत की सूचना पर उन्नाव कोतवाली के सिंगरौशी गांव से मृतका के चाचा बुद्धिलाल भी पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने पुलिस को किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत हुई है। शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटा
औंग। बदमाश चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूट ले गए। चालक हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औंग निवासी अमर प्रजापति का ई-रिक्शा बुधवार शाम एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक ने सरसौल जाने के लिए बुक किया था। देर रात वह हाईवे पर वह बेहोशी की हालत में पड़ा था।
राहगीरों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर अमर ने बताया कि बुकिंग में ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। रास्ते में सवारियों ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। इसके बाद से उसे कुछ याद नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें