फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पकड़े गए डकैत पप्पू यादव से पुलिस बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डकैती समेत कई वारदातों को अंजाम देने वाले पप्पू यादव को हाल ही में हमीरपुर पुलिस ने पकड़ा है। उसे चोरी के मुकदमे में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पप्पू बिंदकी कोतवाली से पुलिस मुठभेड़ में वांछित है। पुलिस सूूूत्रानुसार पप्पू के एनकाउंटर की भी तैयारी की जा रही थी। फिलहाल बिंदकी पुलिस वारंट बी और रिमांड लेने की तैयारी में जुटी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहिमाल का पुरवा निवासी पप्पू यादव पुत्र मान सिंह हुसैनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। करीब दो साल पहले मलवां थाना क्षेत्र में डकैती डाली थी।
विज्ञापन

पप्पू यादव के साथी भीम सिंह को कुछ दिन पहले पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई थी। उस पर मलवां, हुसैनगंज, सदर कोतवाली, बिंदकी समेत कई थानों पर डकैती, लूट जैसे अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगाहेय गांव निवासी मुकेश कुमार के घर पप्पू और उसके गैंग के सदस्यों ने डकैती डाली।
विज्ञापन

मुकेश ने पप्पू को पकड़ लिया। बाकी उसके साथी भाग निकले। पप्पू ने मुकेश पर खुद के बचाव के लिए ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। ग्रामीणों की घेराबंदी से फंस गया। पुलिस ने पप्पू को चोरी में जेल भेज दिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पप्पू को रिमांड में लेने की प्रक्रिया विवेचक ने शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें