फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान समाधान दिवस में सही की जाएंगी कमियां ...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके लिए कृषि विभाग पीएम किसान समाधान दिवस आयोजित करेगा। जहां किसानों की समस्याओं को हल करके योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने ब्लाक स्तर पर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि एक से तीन फरवरी तक पीएम किसान समाधान दिवस का आयोजन होगा। असोथर ब्लाक के गाजीपुर राजकीय बीज भंडार प्रभारी वीपी सिंह किसानों की समस्या हल करेंगे। इसी प्रकार तेलियानी ब्लाक
में कैलाश पाल, भिटौरा ब्लाक में प्रदीप सिंह, बहुआ में धर्मेंद्र कुमार, हसवा ब्लाक के थरियांव में रामकेश, अमौली के हरीशंकर, मलवां ब्लाक के कमलेश कुमार किसानों की समस्याएं हल करेंगे।
विज्ञापन

देवमई ब्लाक के बकेवर राजकीय बीज भंडार में सुरेंद्र कुमार, खजुहा ब्लाक के प्रभारी रवी कुमार बिंदकी में, विजयीपुर ब्लाक में खखरेरू बीज भंडार प्रभारी मनोज कुमार सिंह, धाता में हरीशंकर, हथगाम में सुनील कुमार और ऐरायां में जितेंद्र सिंह कैंप लगाकर किसानों की समस्या सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें