फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
पटेल नगर चौराहे मे अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। वहीं मंगलवार को एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सर्दी के सितम का असर सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई दे रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे। रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के पास जल रहे अलाव में लोगों की भीड़ जुटी रही।
यात्रियों के अलावा गरीब, मजदूर भी आग से ठंड दूर करने के लिए बैठे रहे। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन अधिक हो गई है। अधिकतम पारा 22 डिग्री और न्यूनतम पारा सात डिग्री दर्ज किया गया है। पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बकेवर बुजुर्ग गांव निवासी राम सिंह (25) रविवार सुबह नित्य क्रिया के बाद नहाने से सर्दी लग गई थी। पिता ने बताया पेट में दर्द और उल्टी होने लगी।
विज्ञापन

गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से उनका इलाज करा रहे थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। पिता सजीवन सविता ने बताया कि मृतक उनका इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें