फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का दांत तोड़कर वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी विपिन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर शनिवार रात हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पिता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के छनेहरा गांव निवासी विपिन का उसके छोटे भाई नितिन और पिता रामसजीवन से शनिवार रात विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर बाइक पीआरवी 3510 में तैनात सिपाही अंकित कुमार अपने साथी के साथ पहुंचा था।
बीच बचाव पर सिपाही अंकित पर विपिन, नितिन, रामसजीवन ने हमला किया था। इसमें सिपाही का दांत टूट गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें