फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से महिला की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेशकीमती प्रापर्टी की मालकिन की आग से जलकर मौत होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई है। ऐसे में पुलिस बीमारी के चलते महिला के आत्महत्या करने की बात मानकर चल रही है।
विज्ञापन

पत्थरकटा चौराहा निवासी स्व.रमेश चंद्र रस्तोगी की पत्नी विभा रस्तोगी (56) का घर की चौथी मंजिल से बुधवार को अधजला शव बरामद हुआ था। वह छोटे बेटे शिवम के साथ यहां रहती थीं।
उनकी शहर में करोड़ों की प्रापर्टी है। उनके हाथ में माचिस की डिब्बी मिली थी और आसपास भी कुछ जला नहीं था। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ था।
पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण एंटी मार्टम बर्न इंर्जरी होना सामने आया है। हालांकि संदेह के हालात में अभी स्पष्ट नहीं हो सके है।
विज्ञापन

महिला के हाथ में माचिस कैसे पहुंची, यह किसी के गले नहीं उतर पा रहा है। महिला का बड़ा बेटा मोहित रस्तोगी आवास विकास में रहता है। वह प्रापर्टी कारोबारी है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आग लगने से महिला की मौत हुई है। वह बीमार रहती थी। इसी वजह से आत्महत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें