फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुहा रजबहा में बना अवरोधक तोडने की मांग उठाई

विज्ञापन
बकेवर में जिलेदार सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते भाकियू पदादिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बकेवर। भाकियू ने निचली गंगा नहर के रजबहों में मानक से कम पानी पहुंचने का मुद्दा उठाया। शुक्रवार को खजुहा रजबहा में पानी रोकने के लिए बने अवरोधक तोड़ने की मांग की। किसानों ने कहा कि अवरोधक तोड़ा नहीं गया, तो किसान स्वयं तोड़ देंगे।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए भाकियू जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि अगर मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचता है, तो महापंचायत अनिश्चित काल तक चलती रहेगी।
महापंचायत की सूचना पर निचली गंगा नहर के जिलेदार सुरेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि पांच या छह दिसंबर को खजुहा राजबहा में बरिगवां के सामने बना अवरोधक तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलेदार के आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने घोषणा किया कि अगर तय तिथि में अवरोधक तोड़ा नहीं गया, तो सात दिसंबर को किसान स्वयं तोड़ देंगे।
पंचायत में देवमई ब्लाक के एडीओ ज्ञान सिंह, बकेवर जेई गुलाब सिंह प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह, रज्जन सिंह चौहान, जय नारायण सिंह, रामाधार, राकेश, मलखान, बहादुर वेद, देवनारायण, पटेल, सुखीराम, राकेश रैदास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें