फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों की हकीकत छिपाने पर दो सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
हसवा के एलई गांव में पीएम आवासों की जांच करते पीडी एमबी चौबे। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की सुस्त रफ्तार की पड़ताल करने को हसवा ब्लाक के एलई और हसवा गांव पीडी पहुंचे। उन्होंने दोनों गांवों में पीएम आवास देखे और काम पूरे होने के बावजूद आवासों की फीडिंग न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। पीडी ने दो ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीआरडीए पीडी एमपी चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पता चला कि आवास 80 प्रतिशत तक पूरे होने के बावजूद उनके पूरे होने की सूचना नहीं दी गई।
काम पूरा होने के बावजूद उसे ऑनलाइन फीडिंग में लंबित रखने पर सचिवों से जवाब मांगा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। इस पर वीडीओ राजेंद्र और जितेंद्र को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें