फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला लोधी हत्याकांड के दूसरे शूटर का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
जलकेश लोधी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगतपुर गांव के लाला लोधी हत्याकांड के मामले मेें फरार दूसरे शूटर का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। उसकी तलाश में प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा में कई जगह पुलिस ने छापामारी की है। इसके बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दिमंगतपुर गांव निवासी लाला लोधी शातिर किस्म का था। वह पांच दिसंबर की रात खाने-पीने के बाद दरवाजे पर सो गया था। उसी रात उसकी दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की गुत्थी पुलिस बड़ी मुश्किल में सुलझा सकी थी।
पुलिस ने लाला लोधी के पुत्र इंदल, साले कामता निवासी छीमी खागा, हिस्ट्रीशीटर साढ़ू मान सिंह निवासी आलमपुर गेरिया खखरेरू और शूटर अबरार निवासी देवदासीपुर खखरेरू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

हत्याकांड में थरियांव थाने के हासिमपुर भेदपुर गांव निवासी रामजीत उर्फ बच्चा जोकि दूसरा शूटर था, वह फरार हो गया था। बेटे ने मृतक पिता पर संपत्ति एक महिला को देने की खुन्नस में हत्या कराना कबूल किया था।
खुलासे के बाद से रामजीत तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का मानना है कि गोली मारने की सुपारी अबरार और रामजीत ने ली थी। उन दोनों ने एक-एक गोली लाला का मारी थी। रामजीत हिस्ट्रीशीटर मान सिंह का करीबी बताया जाता है।
कुर्की की कार्रवाई से भी शूटर बेफ्रिक
शूटर रामजीत उर्फ बच्चा का हासिमपुर भेदपुर गांव में पुराना कच्चा मकान है। वह अविवाहित है। भाइयों के परिवार से उसका कोई लेना देना नहीं है। उसका पहले से भी गांव में आना-जाना था।
उसके नाम एक-दो बीघा खेत हैं। खेत से भी उसका कोई मतलब नहीं रहता है। पुलिस ने मामले में कुर्की की कार्रवाई चालू की है। हत्यारोपी खास संपत्ति नहीं होने के कारण बेफ्रिक है। उसके घर में कोई गृहस्थी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें