फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जुनैद के चंगुल में पहले भी फंस चुकी हैं कई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नर्सिंग होम की आड़ में डॉक्टर जुनैद घिनौना काम कर रहा था। उसने पहले भी कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। ये महिलाएं बड़ी ही मुश्किल से आरोपी के चंगुल से बच सकीं। पिछले दो साल से वह इटावा की युवती का डॉक्टर शोषण कर रहा था।
विज्ञापन

शहर के बाकरगंज में संचालित आकांक्षा नर्सिंग होम का संचालक डॉ.जुनैद खान के खिलाफ इटावा की युवती ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला उजागर होने के बाद डॉक्टर की करतूतों के कई मामले खुलकर सामने आए हैं। आरोपी डॉक्टर पहली बार दिल्ली से 2011 में हिंदू महिला को फंसाकर लाया था।
धर्म परिवर्तन के बाद उसका नाम जेबा खान रखा था। महिला काफी पढ़ी लिखी और संपन्न परिवार की थी। करीब तीन साल तक आरोपी के चंगुल में रही। उसे दो बच्चे भी हुए। आरोपी की हरकतों को जानने के बाद किसी तरह दोनों बच्चों को लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन

2013-2014 के दौरान शहर कोतवाली की दो लड़कियां नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत रहीं। उनका भी डॉ. जुनैद ने शारीरिक शोषण किया। एक युवती किसी तरह बची और एक ने शादी रचाकर नई जिंदगी में प्रवेश किया। जहानाबाद की भी एक युवती का डॉक्टर ने शोषण किया। यह युवती जिले की एक पीएचसी में कार्यरत है।
पहली बार 2014 में डॉक्टर का हुआ था भांडाफोड़
डॉक्टर जुनैद के खिलाफ एक युवती ने 2014 में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामला काफी गर्माया था। उन दिनों डॉक्टर की पुलिस प्रशासन में तगड़ी पैठ थी। कुछ लेनदेन के बाद मामले में समझौता हुआ था।
सर्जन ने महिला को नर्सिंग होम से निकाला
नर्सिंग होम में कई सरकारी डॉक्टरों का आना-जाना रहा है। इनमें एक सर्जन के संपर्क में दिल्ली की युवती आई थी। युवती के लिए सर्जन सहारा बना। सर्जन ने युवती को लखनऊ शिफ्ट कराया। लखनऊ में महिला बच्चों के साथ रहती है और एक इंग्लिश मीडियम स्कूूूल में पढ़ाती है।
नर्सिंग होम कई जगह बदला
डॉ.जुनैद का दावा है कि उसने गोरखपुर से बीएमएस की डिग्री ली है। शहर में कई जगहों पर डेढ़ दशक से नर्सिंग होम का संचालन कर चुका है। वह शांति नगर स्टेडियम के सामने, पक्का तालाब में नर्सिंग होम चलाता है। कुछ साल से बाकरगंज की एक बिल्डिंग में संचालन करता है।
आरोपी के करीबी हिंदू महिला ने कराया धर्मांतरण
आरोपी के एक बहुत करीबी हिंदू महिला ने भी धर्मांतरण कराया है। वह महिला के साथ सालों से रह रहा है। महिला उसका व्यापार में साथ भी देती है। पुलिस जुनैद के इस करीबी के बारे भी ठोस जानकारियां जुटा रही है। उम्मीद है कि जल्द उस पर भी कार्रवाई कर सकती है।
मार्कशीट से साढ़े 17 साल की निकली पीड़िता
फतेहपुर। नर्सिंग होम संचालक डॉ.जुनैद पर आरोप लगाने वाली युवती की उम्र मार्कशीट के आधार पर साढ़े 17 साल निकली है। डॉक्टर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और निकाह कर धर्मांतरण किया है। डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ेगी।
पुलिस ने डॉक्टर जुनैद को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया। जहां देर हो जाने के कारण रिमांड की कार्रवाई नहीं पूरी हो सकी थी। जिसके बाद डॉक्टर को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया।
इस दौरान पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उसके कागजात की पुलिस ने जांच की, तो मार्कशीट में 17 साल छह माह उम्र निकली है।
डाक्टर ने पहली बार डेढ़ साल पहले किशोरी को साथ छह मई 2020 को दुष्कर्म का शिकार बनाया था। तब उसकी उम्र करीब 16 साल थी। पीड़िता के एक रिश्तेदार कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं।
वह कई साल रिश्तेदार के यहां रही है। यहां के एक डिग्री कालेज से पीड़िता ने पढ़ाई भी पूरी की है। मामले की जांच में डॉक्टर जुनैद खान के एक सहयोगी का नाम भी सामने आ रहा है। दुष्कर्म के दौरान वीडियो और फोटो खींचने में डॉक्टर का सहयोगी रहा है।
वह डॉक्टर के हर कारनामे में शामिल रहता था। पुलिस उसकी भी छानबीन में जुटी है। विवेचक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मेडिकल के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।
अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि डॉ. जुनैद के खिलाफ और भी ठोस जानकारियां मिली हैं। जिनकी मदद से उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डॉक्टर के पुराने कारनामों को भी सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें