फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थगन आदेश के बाद भी बेची जा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बाद भी एक पक्ष विवादित जमीन बेच रहा है। इसकी शिकायत आईजी और एसपी से की गई है। इसी प्रकरण में कोतवाली पुलिस पुलिस ने तीन महीने पहले कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब मुकदमा वापस लेने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

राधानगर विष्णुपुरी कालोनी निवासी धीरेंद्र सिंह परिहार शिक्षक हैं। कासिमपुर स्थित उनकी जमीन कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा करके हथिया ली थी। जिसके बाद एसडीएम ने जमीन से उन लोगों का कब्जा हटवाया था।
जमीन पर राजस्व परिषद लखनऊ ने स्थगन आदेश जारी किया था, लेकिन जमीन में अभी भी प्लाटिंग की जा रही है। शिक्षक ने सितंबर माह में उसी जमीन के कूटरचित दस्तावेजों के जरिये धोखाधड़ी करके जमीन हथियाने का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के लोगों ने जिला पंचायत कार्यालय के पास 24 दिसंबर को उसे रोककर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमे में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें