फतेहपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 के 21 टॉपर सम्मानित होंगे। सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में टॉपरों को सम्मानित करने के लिए समारोह होगा।
समारोह में प्रदेश की मेरिट सूची के टॉपरों को एक-एक लाख और जिला टॉपरों को 21-21 हजार नकद व सभी को एक-एक टैबलेट मिलेंगे। पुरस्कृत होने वालों में 10 इंटरमीडिएट और 11 हाईस्कूल के टॉपर शामिल हैं।
बोर्ड परीक्षा 2020 में हाईस्कूल के चार और इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान पाया था। इनके अलावा 16 मेधावी जिले की टॉप टेन सूची में शामिल थे।
कोरोना संक्रमण के कारण उस दौरान प्रदेश सरकार इन्हें सम्मानित नहीं कर पाई थी। ऐसे में सरकार ने अब जिले के 21 टॉपरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सम्मान सूची में 20 टॉपर यूपी बोर्ड के हैं, जबकि कक्षा 12 वीं की छात्रा अपर्णा सिंह सीबीएसई बोर्ड की है।
इनको मिलेगी एक लाख की चेक
हाईस्कूल की टॉपरों में हिमांशी विश्वकर्मा, भानवी द्विवेदी सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुर, निशांत पटेल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड, अंकित अग्निहोत्री सुखनंदन सुखरानी इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज हैं। इंटरमीडिएट के टापरों में मनू मिश्रा जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर हैं।
इनको मिलेगी 21 हजार की चेक
हाईस्कूल में दिव्या, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, प्रगति मिश्रा, नगर पालिका नेहरू इंटर कॉलेज बिंदकी, प्रिया, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, रोशनी देवी स्व.जगन्नाथ पटेल इंटर कॉलेज समदाबाद, श्रष्टि विश्वर्मा, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम, दिव्यांशी, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, रजनीश कुमार, सुखनंदन सुखरानी इंटर कॉलेज मुस्तफापुर हुसैनगंज हैं। इंटरमीडिएट की रानी देवी, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, अपर्णा सिंह चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांशनगर, योगेश सिंह, विकास विद्या मंदिर जहानाबाद, अच्युतानंद साहू, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड, यशस्वी, विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद, अमिता यादव, आशा बालिका इंटर कॉलेज खागा, शिवानी मिश्रा, कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर, आराध्या व शनिकुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड शामिल हैं।