फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी के घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
गल्ला व्यापारी के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। चोरों ने खखरेरू और हथगाम थाना क्षेत्र में वारदातें कर व्यापारी व किसान को लाखों का चूना लगाया। जबकि खागा में हाईवे निर्माण कंपनी के एक कर्मचारी ने सामान चोरी कर लिया। तीनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

रक्षपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी मुकेश गुप्ता गल्ला कारोबारी है। इनके दो भाई कमलेश व अखिलेश गुप्ता भी गल्ला का काम करते हैं। घर के सामने वह समोसा की दुकान रखे हैं।
बुधवार की सुबह मुकेश अपनी बहन को खिचड़ी देने के लिए मंझनपुर गया था। जबकि कमलेश अजुहा मंडी गल्ला बिक्री करने गया था। अखिलेश समोसा की दुकान पर था।
देर शाम कमलेश अजुहा से घर पहुंचा और गल्ला बिक्री का पैसा अलमारी के लॉकर में रखकर सो गया। कमलेश नीचे के कमरे में था जबकि अखिलेश ऊपर के कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

रात करीब तीन बजे कमलेश के बेटे की रोने की आवाज हुई तो कमलेश उठा और अपने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था। उसने अखिलेश को फोन किया तो अखिलेश के कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था।
अखिलेश ने पड़ोसी को जगाया तो वह घर के बाहर पहुंचा तो पता चला कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। पड़ोसी ने दोनों भाईयों के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बाहर निकले तो पता चला कि घर में चोरी हुई है और अलमारी का लॉकर खुला है और सामान भी अस्त-व्यस्त है।
उन्होंने सुबह पुलिस को फोन किया तो जांच शुरू हुई। कमलेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कमलेश ने बताया कि चोर करीब छह लाख 10 हजार रुपये नकद व ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं।
तीन इंजन व 50 किग्रा सरिया चोरी
छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी रवि शर्मा व नदीम का ओठन्गा मार्ग पर नलकूप लगा हुआ है। जिससे वह खेतों की सिंचाई करते हैं। इसी प्रकार पलिया बुजुर्ग गांव निवासी रामगोपाल का उसरैना मार्ग पर नलकूप लगा हुआ है।
बुधवार की रात तीनों जगहों से चोरों ने नलकूप का इंजन चोरी कर लिया। जबकि पलिया बुजुर्ग गांव निवासी ननकू रैदास के घर के बाहर पड़ी 50 किलोग्राम सरिया चोर उठा ले गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी है।
डीजल, बैट्री लेकर गायब हुआ आपरेटर
खागा। नौबस्ता बाईपास पर फ्लाईओवर निर्माण में लगी एडी इंफ्रा कंपनी के साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के लिए मिट्टी की जरूरत होती है।
इसलिए खेमकरनपुर के पास कंपनी में कार्यरत एक्साबेटर व पोकलैंड आपरेटर सुखविंदर निवासी अमृतसर पंजाब मिट्टी खनन में लगा हुआ है। वह रात में वहीं रुकता है।
गुरुवार की सुबह वह जब खेमकरनपुर पहुंचे तो पता चला कि सुखविंदर, उसका हेल्पर व साला बांगा सिंह और स्थानीय गांव का एक युवक तीनों गायब है।
जबकि कंपनी का करीब 200 लीटर डीजल, दो बैट्री, एक बड़ी ग्रीस गन व एक ग्रीस बाल्टी गायब है। अंकित ने तीनों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इंजन चोरी होने की जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें