फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने 18 शराब दुकानों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चुनाव को लेकर रविवार रात शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बार कोड, स्टाक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे चेक किए। दो दुकानों में गंदगी मिली। इस पर अनुज्ञापियों को नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

एसडीएम एनपी मौर्या, सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा, सीओ थरियांव अनिल कुमार, सदर आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या की संयुक्त टीम ने दुकानों की जांच की।
टीम ने देशी शराब की दुकान बाकरगंज, रेलवे स्टेशन, मुराइनटोला, वीआईपी रोड, आवास विकास, हसवा, थरियांव बाजार को चेक किया। थरियांव बाजार की दुकान में गंदगी मिली।
अंग्रेजी शराब दुकानों में पटेल नगर, बाकरगंज, पत्थरकटा चौराहा, शादीपुर, थरियांव को चेक किया। बीयर की पटेल नगर, ज्वालागंज नंबर एक और दो, थरियांव बीयर और माडल शॉप का निरीक्षण किया। थरियांव बीयर दुकान में गंदगी और अनियमितता मिली। आबकारी निरीक्षक रॉबिन आर्या ने बताया कि चुनाव को लेकर दुकानों का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें